Tuesday 20 October, 2009

मनमोहन मोटे कजरारे नैनों वाले



मनमोहन प्यारे मोटे कजरारे नैनों वाले
हमें अपने कंठ से लगा ले
हमें तू कहीं अपनी बनमाल में छुपा ले
मनमोहन प्यारे,मोटे कजरारे नैनों वाले
हमे तू अपने अधरन से लगा ले
हमे तू अपनी मुरलिया बना ले
मनमोहन प्यारे अपने अधरन का रस तू
इस मुरली पे फिर बरसा दे
मनमोहन प्यारे,मोटे कजरारे नैनों वाले
हमे तू अपनी आँखों में बसा ले
हमे तू काजल बना अपनी आँखों में लगा ले
मनमोहन प्यारे
हमे तू अपनी कलाईयों से लगा ले
हमे कंगन बना अपनी कलाईयों से लगा ले
मनमोहन प्यारे
हमे अपने चरणों से लगा ले
हमे नुपुर बना अपने चरणों से लगा ले
मनमोहन प्यारे
हमे तू अपने कर कमलो से उठा ले
हमे तू माखन बना
अपने कर कमलो से उठा
और अपने मुख से बरबस लपटा
मनमोहन प्यारे मोटे कजरारे नैनों वाले

No comments: