Friday 6 November, 2009

मनमोहन प्यारे बंसी की धुन तो बजा दे



मनमोहन प्यारे बंसी की धुन तो बजा दे
सांवरिया जरा आके निकट तू
फिर वो तान तो सुना दे
मनमोहन प्यारे रुन झुन पायल के गीत सुना दे
न तू देर लगा अब आ जा
बाट निहारु तेरी कमल नयन वाले
आके कर कमलो से मुझे उठा ले
श्याम सांवरिया मोहे अपने चरणों से लगा ले
मोहे तू अपनी पग धूरि बना ले

No comments: