Wednesday 6 May, 2009

ऐ श्याम


ऐ श्याम जरा इक बात बता
क्या यूँ ही तू हमे तड़पाता रहेगा
क्या यूँ ही मेरे नयनो से
तू अश्रु धार बहाता रहेगा
क्या कभी साकार दरस तेरा न पाऊँगी
क्या कभी प्यारी मुरली की तू धुन न सुनाएगा
बोल ना बोल ना श्याम मेरे तू कब आएगा
कब तू मोरो को नाचएंगा
क्या यह नयना प्यासे
यूँ ही झर झर बहते रहेंगे
क्या यह कान बाँवरे
तेरी मुरली की धुन को तरसते रहेंगे
कब तक करवाएगा इंतज़ार
इक बार आ जाओ
प्यारी मुरली की तान सुना दो
पागल हमे बना दो
अपनी प्यारी सी मुस्कान दिखा दो
दीवाना अपना हमे बना लो
आ जाओ श्याम आ जाओ
हम पे भी अपनी प्रेम सुधा बरसाओ
श्याम साँवरे रसिया चितचोर आ जाओ

No comments: