Saturday 18 July, 2009

मोहन मतवारे



मोहन मतवारे मोहिनी अदा वाले
कब आओगे,कब अधरों पे धर मुरली
तुम कोई प्यारी सी तान सुनाओगे
कब दीदार का जलवा तुम हमे दिखाओगे
मोहन मतवारे मोहिनी अदा वाले,कब आओगे
कब पायलों की रुनुक झुनुक सुनाओगे
कब तुम छम छम करते दोडते आओगे
कब इस दर्शन अभिलाषी को तुम दर्शन दिखाओगे
मोहन मतवारे मोहिनी अदा वाले,कब आओगे
कब तुम माखन चुराओगे
अपने माखन से कोमल कर
के कंगन की खनकार सुनाओगे
कब तुम दरस प्यासी की प्यास बुझओगे
मोहन मतवारे मोहिनी अदा वाले,कब तुम आओगे

No comments: