Tuesday 28 July, 2009

मैं दीवानी भई तेरी श्याम



मैं दीवानी तेरी ओह श्याम पिया
तुझ संग करना चाहू यारी ओह श्याम पिया
मैं दीवानी भई तेरे नाम की
कृष्णा नाम मोहे सोहावे
कृष्णा नाम से आनंद आवे
कृष्णा नाम प्रेम बढ़ावे
कृष्णा नाम रस पीती जाऊँ
कृष्णा नाम में जीती जाऊँ
मैं दीवानी भई तेरी आँख की
तेरे कजरारे नैना जादू डारे
प्रेम जाल में हमे फसावे
मतवारे तेरे नैना मस्त बनावे
हर किसी को अपना दीवाना बनावे
कजरारे तेरे नैना जादू भरे
मैं दीवानी भई तेरी बात की
तेरी प्यारी बातें चित चुरावे
हर बात पे तुझपे प्यार आवे
तेरी बातों ने छीना करार
रहे हर दम तेरा ख्याल
मैं दीवानी भई तेरी बंसुरिया की
तेरी बांसुरी बजावे सुरीली तान
तेरे रसीले होंठो को छूते ही
मदमस्त हमे बना डाले
तेरा दीवाना हमको बना डाले
मैं दीवानी भई तेरी चाल की
मोरो जैसी चाल तिहारी
छम छम बाजे पायलिया तुम्हारी
मैं बलिहारी तुझपे ओह बिहारी
मैं दीवानी भई तेरी श्याम
मोको तो बस हैं तोसे काम
तेरी रसीले अधरों की मुस्कान
तेरी प्यारी निगाहों भरी नजरे
तेरी घुन्ग्राली लट
तेरा चलना तेरा बात करना
तेरा मुरली बजाना तेरा धेनु चराना
तेरा रूठना मनाना
छिप छिप के माखन चुराना
क्या कहू तुमसे श्याम
मैं दीवानी भई तेरी श्याम

No comments: